Bhulekh Uttar Pradesh: अगर आप घर बैठे अपनी जमीन का पूरा डिटेल देखना चाहते हैं तो यहां आपको जानकारी मिलेगा कैसे अपनी जमीन का डिटेल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं भू अभिलेख की जानकारी इस वेबसाइट पर प्रदान किया जाता है कैसे किसी भी राज्य का भूलेख ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
Bhulekh Uttar Pradesh
भूलेख यूपी (upbhulekh.gov.in), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा राज्य में भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उन्हें वेब पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
इस वेबपेज की मदद से आप खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने, और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें
उत्तर प्रदेश में खतौनी की नकल देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।

- अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करना होगा, इसके बाद आप भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जिला, तहसील और गांव का नाम / ग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने.
- इसके बाद आप खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते हैं, तो यहाँ आप खातेदार का नाम विकल्प का चयन करें.
रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें
यल टाइम खतौनी नकल (RoR) देखने के लिये आपको उत्तरप्रदेश के भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर जाकर निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- होमपेज पर मौजूद विकल्प रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें पर क्लिक करें.

- अब कैप्चा दर्ज करके आगे बढ़ें, और नए पेज पर अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनें.
अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपके सामने 4 विकल्प आएँगे:
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें
भू-नक्शा उत्तर प्रदेश देखें
- उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन का नक्शा देखने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhunaksha.gov.in/ पर विजिट करें.
- इसके बाद आप अपने जिला, तहसील और गाँव का चुनाव करें.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चुनें हुए जगह का नक्शा आ जाएगा.

यहाँ आप जिस भूखंड का नक्शा और उसके बारे में संपूर्ण जानकारी जैसे – खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल आदि देखना चाहते हैं, उसके नंबर पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपके समक्ष उस गाटे की पूरी जानकारी आ जाएगी.
Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का उद्देश्य
भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला “भू” और दूसरा “लेख” जिसमें “भू” का अर्थ है भूमि, और “लेख” का अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, भूलेख यूपी का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि का अभिलेख। यह पोर्टल राज्य में नागरिकों को उनके जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है.
इस पोर्टल की मदद से लोगों का समय भी बचता है और उनके जमीन के रिकॉर्ड और नक्शा, आदि देखने से संबंधित काम जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आती है जिससे भ्रष्टाचार भी कम हुआ है, और लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।
भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें
यूपी में जमीन या संपत्ति में निवेश करने से पहले, आपको यह भी जांचना होगा कि संपत्ति किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद में फंसी है या नहीं, इसके लिए आपको उस भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जाननी होगी जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- उत्तर प्रदेश भूलेख आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें.
- होमपेज पर मौजूद ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ पर क्लिक करें।

- उस विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको यूपी के जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
- अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करने के बाद, आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जिसमें आपसे खसरा/गाटा नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। खसरा/गाटा नंबर दर्ज करें और ‘गाटा प्रस्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।

पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेख
भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश रिकॉर्ड डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, इनकी जानकारी नीचे दी गई है-
- खातेधारक का नाम
- खातेधारकों की संख्या
- भूमि का आकार
- खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
- संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
- खाली संपत्ति, आदि।
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
पोर्टल पर उपलब्ध भूमि सेवाओं की सूची निम्नलिखित है-
- खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
- सरकारी भूमि खोजें
- निष्क्रांत सम्पति
- शत्रु सम्पति
- राजकीय आस्थान
- यूपी भूलेख संपर्क विवरण
Bhulekh Uttar Pradesh हेल्पलाइन
अगर आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपने जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से संबंधित या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
ईमेल आईडी | bhulekh-up@gov.in |
कंप्यूटर सेल | राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
लैंडलाइन नंबर | +91-522-2217145 |
मोबाइल नंबर | +91-7080100588 |